VividhGyan Logo

भारत माता की आरती

ऑडियो सुनने के लिए चलाएँ

ॐ जय भारत माता, मईयां जय भारत माता।
जो जन तुझको ध्याता, सुख संपद पाता..
ॐ जय भारत माता ..

ऋषि - मुनियों ने तेरी, महिमा हैं गाई .
ऋद्धि सिद्धि वरदायक, प्रभुता प्रकटाई ..
ॐ जय भारत माता ..

हरि हर ब्रह्म तेरे, आँगन में प्रकटे .
असुरों को संहारा, सब के कष्ट मिटे ..
ॐ जय भारत माता ..

यवन हूण शक आये, सबको समा लिया .
आक्रामक रिपुओं को, तूने नष्ट किया
ॐ जय भारत माता ..

हिन्दू जाति सब मिलकर, यह संकल्प करें .
भक्तिभाव हो मन में, प्रेम प्रवाह बहे ..
ॐ जय भारत माता ..

सच्चे मनसे मान का, जो गुणगान करे .
मनवांछित फल पावे, जीवन सफल करे ..
ॐ जय भारत माता ..

भारत माता की आरती के बारे में

यह आरती भारत माता की महिमा और उनके प्रति देशभक्ति भाव की अभिव्यक्ति है। इसमें मातृभूमि की सुरक्षा, समृद्धि और अखंडता के लिए प्रार्थना की जाती है।

अर्थ

आरती में भारत के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक वैभव का वर्णन है और देश सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है।

लाभ

  • देशभक्ति और एकता की भावना में वृद्धि
  • राष्ट्र की समृद्धि और सुरक्षा
  • संकटों में धैर्य और सहनशीलता
  • देश के प्रति निष्ठा और समर्पण

महत्व

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के आयोजन में भारत माता की आरती का अनुष्ठान किया जाता है। यह राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

भाषा बदलें: